MandiRELIGION

मध्‍यजलेब: सोने-चांदी से सजे देवताओं के भव्य देवरथों को देखने के लिए छोटी पड़ी छोटी काशी

हाइलाइट्स

  • दूसरी जलेब में धरती पर उतरा देवलोक: शहनाई, ढोल-नगाड़े और नरसिंघो की गूंज से गूंजी छोटी काशी  
  • देव परंपरा के गवाह बने हजारों श्रद्धालु, देव धुनों पर झूमे देवलु
  • देवी-देवताओं के साथ नाचते-गाते पद्दल मैदान पहुंचे देवलू, अलौकिक पलों को कैमरा में किया कैद

पोस्ट हिमाचल न्यूज  एजेंसी 


मंडी,फरेंद्र ठाकुर/मं‍दीप पंवर । सोने-चांदी से सजे देवी-देवताओं के रथ। देव ध्वनियों पर देवी-देवताओं के साथ नतमस्तक नाचते-गाते देवलू। चारों ओर ढोल-नगाड़े, शहनाई, नर सिंघा, घंटी, थाल और करनाल की सुरमयी गूंज। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में राजदेवता माधोराय की दूसरी शाही जलेब में देवलोक से इस नजारे की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ा।

 

युवाओं में भी खासा उत्साह दिखा।इस भव्य जलेब देखने के लिए पहले से ही अधिकतर लोग अपने लिए जगह बुक कर चुके थे। लोगों को जहां पर भी जगह मिली वहीं घुस गए। हजारों लोग मंडी के सेरी मंच पर पहले ही डेरा डाले हुए थे। रास्ते के दोनों ओर लोग जलेब का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। जैसे ही जलेब निकली, हर चेहरे पर अनोखी मुस्कान बिखर गई। जलेब का नजारा कैद करने के लिए हर कोई मोबाइल फोन और कैमरा ताने खड़ा रहा। जलेब जब निकली तो एक से बढ़कर एक प्रदर्शनियों ने सबका मन मोह लिया। अलग-अलग जिलों से आए सांस्कृतिक दलों को देखने के लिए हर ओर लोग टकटकी लगाए खड़े थे।

 

पारंपरिक परिधानों में देवलुओं ने देवताओं संग डाली नाटी 


छोटी काशी के पद्दल मैदान में देवलुओं ने अपने-अपने देवी देवताओं के पास पारंपरिक परिधानों में नाटी डालकर शोभा बढ़ाई है। इस दौरान अन्य भक्त गण भी उनके साथ शामिल होकर देवताओं के समक्ष नतमस्तक हुए है। करीब एक घंटे तक चले नाटी के दौर में देवलुओं ने देवताओं को भी नचाया है। जिससे महोत्सव की शोभा भी बढ़ी है।

प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही सरकार: शांडिल


मध्‍य जलेब में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल ने बतौर मुख्‍यतिथि शिरकत की। उन्‍होंने  कहा कि एक समर्थ, सशक्त और स्वस्थ हिमाचल बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश में जन स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने को लेकर कार्य किया जा रहा है। डॉ शांडिल शिवरात्रि मेले की मध्य जलेब के अवसर पर पड्डल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  इस वर्ष के अंत तक प्रदेश की सभी 68 विधानसभाओं में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श संस्थान के तौर पर स्तरोन्नत कर दिया जाएगा। वहां लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। सरकार प्रदेश में एयर एबुलैंस सेवाएं उपलब्ध करवाने को दिशा में भी काम कर रही है। इसी दृष्टिकोण से स्वास्थ्य संस्थानों का ढांचागत विकास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133