MandiPOLITICS

Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: डॉ. सिकंदर

 

हाइलाइट्स

  • द्रंग में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में बोले, पूरे देश मे भाजपा के पक्ष में व्यापक माहौल

  • अबकी बार-चार सौ पार का लक्ष्य, प्रहरी बन कर काम करे हर कार्यकर्ता

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


पधर(मंडी)। देश भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान है। राज्य में कभी भी सत्ता परिवर्तन संभव है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और होश के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।
सोमवार को वन विश्राम गृह द्रंग में आयोजित द्रंग मंडल भाजपा त्रिदेव सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अबकी बार चार सौ पार का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता एक प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा।सम्मेलन में पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। इसके साथ ही चुनावी तैयारी की समीक्षा भी की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश की सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और बूथ स्तर से लोगों के साथ संपर्क करने के दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करेगी। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री संजय ठाकुर, मंडल विस्तारक जोगिंदर धलारिया, मंडल महामंत्री राज ठाकुर और सुरेश कटारिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133