NATIONALPOLITICSShimla

सुधीर का तंज: स्‍व.वीरभद्र की प्रतिमा तो रिज पर लगी नहीं, सुक्‍खू की जरूर लगेगी, लिखा होगा कांग्रेस के अंतिम सीएम

हाइलाइट्स

  • चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रम में सुधीर शर्मा ने सुनाया किस्‍सा

  • संकीर्ण मानसिकता के कारण सीएम सुक्खू ने प्रतिमा लगाने से किया इंकार

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा में अभी हाल में ही शामिल हुए पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्‍ख पर तंज कसा है। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि वह एक दिन अपने मित्र राजेंद्र राणा से चर्चा कर रहे थे कि रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा तो नहीं लगी। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की प्रतिमा जरूर लगनी चाहिए। इस पर राणा ने कहा कि ये क्या बात हुई, तो उन्होंने राणा को जवाब दिया कि बिल्कुल लगनी चाहिए और इस प्रतिमा पर लिखना चाहिए कि हिमाचल में कांग्रेस का आखिरी मुख्यमंत्री। सुधीर शर्मा की इस बात पर कार्यक्रम में बैठे भाजपा के दूसरे नेता हंस पड़ते हैं। सुधीर ने कहा कि रिज पर हिमाचल निर्माता एवं पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा लगी हुई है। उसी के साथ कांग्रेस के आखिरी सीएम की भी प्रतिमा लगनी चाहिए। यह बात कहकर सुधीर ने एक तरह से हिमाचल में कांग्रेस के खत्म होने का दावा किया। सुधीर ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने निर्णय लिया रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगनी चाहिए, लेकिन संकीर्ण मानसिकता के कारण मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रतिमा लगाने को इंकार कर दिया। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी में शामिल कांग्रेस के छह बागी और इंडिपेंडेंट पूर्व विधायक शिमला से चंडीगढ़ गए।

प्रतिमा नहीं लगने पर विक्रमादित्य हुए थे भावुक
रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा नहीं लगने पर लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री सुक्खू पर बड़ा हमला बोल चुके हैं। यहां तक अपने पद से इस्तीफा देते वक्त विक्रमादित्य सिंह इस बात को लेकर भावुक हो गए थे। अब सुधीर शर्मा ने इसे लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133