Local NewsLok Sabha ElectionMandiNATIONALPOLITICS

मोदी पर निशाना: खरगे बोले- ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा, नहीं तो तानाशाही होगी, कानून खत्‍म होंगे

 

हाइलाइट्स
  • कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रोहड़ू के रामलीला मैदान में भरी चुनावी हुंकार
  • पूछा कि मोदी का हिमाचल के लिए योगदान , कहा- उल्टा सेब पर आयात शुल्क घटा दिया

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


रोहडू(शिमला)। कांग्रेस के चुनाव प्रचार को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रोहड़ू के रामलीला मैदान में जनसभा कर भाजपा को ललकारा। उन्‍होंने मोदी सरकार 16 साल का हिसाब मांगा। कहा कि यह हिसाब जनता को भी देना होगा। देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है। अगर संविधान बच गया तो लोकतंत्र बचेगा, आपके अधिकार सुरक्षित रहेंगे। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखना होगा। अगर सबक नहीं सिखाया तो देश में तानाशाही होगी। तानाशाही में पूरे कानून खत्म हो जाएंगे। कहा कि चीन हमारे सीमा में घुसकर घर बना रहा है। इस दारान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी, सीपीएस, विधायक सहित अन्य कांग्रेस नेता माैजूद रहे। वहीं, शिमला के नेरवा में प्रियंका गांधी की रैली 30 को
वहीं चौपाल के नेरवा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 30 मई को जनसभा करेंगी।

मोदी सरकार पर उठाए सवाल


  1. खरगे ने पूछा कि मोदी ने हिमाचल के लिए क्या योगदान दिया। मोदी सरकार ने उल्टा सेब पर आयात शुल्क घटा दिया।
  2. केंद्र से राज्य में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 10 हजार करोड़ मांगे, लेकिन मोदी ने पैसे नहीं दिए। खरगे ने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने पहले कहा था कि हर नागरिक के बैंक खाते में 15-15 लाख डालूंगा, क्या 15 लाख मिले?
  3. युवाओं को नौकरियां देने के नाम पर झूठ बोला गया। किसानों की आय दोगुना नहीं हुई।

चुनावी वायदे दोहराए


  • हम सरकार में आए तो देंगे 30 लाख सरकारी नौकरियां

  • भर्तियों में पेपर लीक पर रोक लगाई जाएगी।

  • किसानों के लिए आयात-निर्यात नीति लाई जाएगी, किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जीएसटी मुक्त खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133