NATIONALSPORTS

सोलन की आरती और चेतन ने दक्षिण एशियाई कुराश प्रतियोगिता में भारत की झोली में डाले स्वर्ण पदक

 

हाइलाइट्स

  • केरल के कोचीन में आयोजित हुई प्रतियोगिता

  • हिमाचल का बढ़ाया मान, बधाइयों का लगा तांता

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन की आरती शर्मा और चेतन कपूर ने केरल के कोचीन में आयोजित दक्षिण एशियाई कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। इस चैंपियनशिप में पाकिस्तान की अनुपस्थिति के बावजूद, दक्षिण एशियाई राष्ट्रों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आरती शर्मा ने 48 किलोग्राम वर्ग में और चेतन कपूर ने 90 किलोग्राम वर्ग में अपने दमदार प्रदर्शन से दिलों को जीता। इन दोनों खिलाड़ियों का सफल प्रदर्शन सोलन के वीरेंद्र सिंह धौलता के निर्देशन और हिमाचल के आशीष कुमार के कोचिंग से हुआ। हिमाचल कुराश संघ के महासचिव हरदव सिंह ने इस खबर की पुष्टि की। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धौलता, अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुल्ला और उपाध्यक्ष सुनील कांगड़ा , आशीष चंबा , देवेंद्र विशिष्ठ, कृष्ण मंडी , डॉ भारती गुप्ता, संजय, सीमा जमियाल शिमला से, सनी लालटा, रजनीश गुप्ता, सुनीता ग्रोवर सोलन , पंकज सिरमौर, नरेंद्र, विजय कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी सफलता की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133