NATIONALPOLITICS

Politics: हुड्डा के करीबी नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम

 

हाइलाइट्स
  • विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना
  • संगठन में काम करने का लंबा अनुभव ,शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है।
विधायक दल की बैठक हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूटने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई थी। फैसले से पहले ही अनिल विज बैठक छोड़कर अचानक बाहर आ गए। सूत्रों ने बताया कि नेता के नाम को लेकर विज सहमत नहीं हैं। शाम 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। डिप्टी सीएम का पद पर जाट चेहरे को दिया जा सकता है।

कौन है नायब सिंह सैनी, जानें इनका सियासी सफर


नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। मनोहर लाल के करीबी हैं।नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछले साल उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इन्‍हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। 1996 में हरियाणा बीजेपी के संगठन की जिम्मेदारी दी गई उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे। वर्ष 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद नारायण सिंह सैनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2014 में विधानसभा चावन के दौरान नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वहां से जीत कर वे विधानसभा पहुंच गए। इस बीच जजपा लीडर दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में अपने विधायकों को बुलाया है। 5 विधायक नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी भाजपा के संपर्क में हैं।

लोकसभा में सीट शेयरिंग को लेकर टूटा गठबंधन


जजपा लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकिबीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही गठबंधन टूटने की वजह बनी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133