Local NewsLok Sabha ElectionNATIONALPOLITICS

मेरी माता का मंगलसूत्र देश को कुर्बान हुआ है, और मोदी कहते हैं कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र चुरा लेंगे: प्रियंका

 

हाइलाइटस

  • मेरे पिता शहीद हैं, मेरी दादी इंदिरा की अस्थियां हिमालय में विलीन हुई हैं

  • नरेंद्र मोदी की बातों पर हंस रहे लोग, गहराई से देखें तो क्‍या यही देश के प्रधानमंत्री की सभ्‍यता

  • अहंकार हो गए मोदी, खुद को भगवान मान रहे, आपने बदला है यह सिलसिला

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


गगरेट(ऊना)। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि मेरी माता का मंगलसूत्र देश को कुर्बान हुआ है। मेरे पिता देश के लिए शहीद हुए हैं। दादी इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की आहुती दी है और मोदी कहते हैं कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र चुरा लेंगे। मोदी की बातों पर लोग हंस रहे हैं। गहराई से देखें तो क्‍या यही देश के प्रधानमंत्री की सभ्‍यता? अभी मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू ने कहा कि हमारी प्रिंयका ने बनाई। यह सरकार मैने नहीं आपने बनाई है। मैं आपकी आवाज उा रही। देखें यह हो रहा है देश में । हम आपके नुमांदे हैं। हमें रोज लड़ना पड़ रहा है। मोदी सरकार से हमेशा हमें खतरा रहता है। राहुल गांधी दिल्‍ली से चार हजार किमी कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर पैदल चले, आपकी समस्‍याओं को समझने के लिए। हम आपके लिए लड़ते रहेंगे। देश के संविधान को आंच नहीं आने देंगे।

 

देश में बेरोजगारी चरम पर, 10 सालों से देश की जनता को गुमराह किया


प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों से देश की जनता को गुमराह करके रखा है। बेरोजगारी चरम पर है। आज देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। देश में युवा शिक्षित हैं, लेकिन किसी के पास रोजगार नहीं है। मोदी सरकार के 10 सालों में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं रहा। सरकारें धनबल से गिराई जाती हैं। हर जगह, हर स्तर पर जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस की सरकारें लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के नेता चुनाव आते ही भटकाने, धर्म की बातें करने लगते हैं। कहा कि जब तक इस देश में एक सभ्य राजनीति स्थापित नहीं होगी तब तक कुछ नहीं बदलेगा। कहा कि इस देश के लोकतंत्र, संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। कहा कि मोदी सरकार ने विदेश से आने वाले सेब पर टैक्स कम कर दिया, जबकि यहां जीएसटी पर जीएसटी लगाया जा रहा है। कांग्रेस किसानों को मजबूत बनाने का काम करेगी।

मोदी व अमित शाह ने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की


प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने अपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार की ओर से दी गई। प्रियंका ने कहा कि मोदी व अमित शाह ने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध जनता की आंखों के सामने करने की कोशिश हुई। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए। भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133