Local NewsNATIONALPOLITICSShimla

हिमाचल में गरजेगी मोदी- नड्डा और राहुल -प्रियंका की जोड़ी

हाइलाइट्स  

  • राहुल की मंडी-शिमला तो प्रियंका की हर संसदीय क्षेत्र में होगी रैली
  •  मंडी-कांगड़ा  संसदीय क्षेत्रों में  पीएम मोदी 19 से 23 मई के बीच

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


शिमला। संसदीय और विधानसभा उपचुनावों के चलते हिमाचल में सियासत चरम है। अंतिम चरण में चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता चुनावों को धार देने पहुंच सकते हैं। नामांकन होने के बाद अब भाजपा- कांग्रेस स्‍टार प्रचारकों के दम पर चुनावी प्रचार आगे बढ़ाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी- राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा  और दूसरी और राहुल -प्रियंका की जोड़ी हिमाचल में खिंंची सियासी तलवारों को धार देते दिखेंगी।  मंडी-कांगड़ा  संसदीय क्षेत्रों में  पीएम मोदी 19 से 23 मई के बीच रैली कर सकते हैं।  पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की सभी संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैली हो सकती है। शिमला  और मंडी संसदीय क्षेत्र में रैली हो सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की हर संसदीय क्षेत्र में रैली होगी। इसके साथ ही उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में दोनों की रैलियां आयोजित की जाने की रणनीति तैयार हो रही है।

 

भाजपा  का शीर्ष नेतृत्‍व हिमाचल में गरजेगा 


हिमाचल भाजपा नामांकन की आखिरी दौर के बाद अब केंद्रीय नेताओं और स्टार प्रचारकों की रैलियां के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 19 से 23 मई के बीच दो संसदीय क्षेत्र में रैलियां करेंगे। अभी तक की बनी कार्य योजना के अनुसार मंडी और कांगड़ा सीटों पर प्रधानमंत्री खुद आएंगे, जबकि शिमला और हमीरपुर सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या कोई अन्य स्टार प्रचारक आ सकता है। 18 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चंबा में बड़ी रैली के लिए आ सकते हैं। हिमाचल भाजपा ने राज्य के करीब 10 विधानसभा क्षेत्रों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली करवाने की डिमांड भेजी है। अब सारा शेड्यूल दिल्ली से फाइनल होना है। अभी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में से नेताओं का चयन करने को कहा गया है। हिमाचल में नामांकन का आखिरी दौर है और सोमवार और मंगलवार को केवल दो ही दिन अब शेष बचे हैं।

 

कांग्रेस ने तैयार की 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल में लोकसभा की 4 और 6 विधानसभा उपचुनाव सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची की है। इस सूची में प्रदेश के नेताओं को भी शामिल किया गया है। जारी सूची के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, केसी वेणूगोपाल, राजीव शुक्ला व मुकुल वासनिक भी प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचेगे। इसी तरह स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, राज बब्बर, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, कौल सिंह, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, विेक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, आरएस बाली, यादविंद्र गोमा, अशीष बुटेल, कैप्टन परवीन, राजेश लिलोथिया, मेजर जनरल रिटायर डीवीएस राणा, अलका लांबा और कर्नल रोहित चौधरी सेवानिवृत के नाम भी शामिल हैं।

18 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश  कुनिहार में


कुनिहार। प्रदेश भाजपा सदस्य राजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में महाराजा पदम् देव सिंह स्टेडियम तालाब कुनिहार में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में चर्चा के उपरांत बताया गया कि 8 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रैली कुनिहार में हो रही है। ।शिमला संसदीय सीट से भाजपा की जीत के लिए अर्की विधान सभा मे होने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर,पूर्व विधायक गोविंद शर्मा,जिला अध्यक्ष रत्तन सिंह पाल सहित कुनिहार विंग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

“Disclaimer: While we strive for accuracy, all content is provided for informational purposes only. We make no guarantees regarding reliability. Use discretion and verify information independently.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133