Local NewsLok Sabha ElectionNATIONALPOLITICS

Himachal: हॉलीलाज के करीबी द्रंग युकां पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह प्रीतू ने छोड़ी कांग्रेस

हाइलाइट्स

  • मंडी में सैकड़ों समर्थकों के साथ पति पत्नी भाजपा में हुए शामिल

  • नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से हैं करीबी सबंध

  • वर्तमान में द्रंग की चेली पंचायत से हैं उपप्रधान, पत्नी चंपा हैं प्रधान

  • डिस्टिक डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य थे नियुक्त

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


पधर(मंडी)। लोकसभा चुनाव से पहले द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। द्रंग युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत चेली के उपप्रधान प्रेम सिंह प्रीतू ने पार्टी को अलविदा कह कर बीजेपी का दामन थामा। उनकी धर्मपत्नी चंपा देवी चेली पंचायत की निर्विरोध चुनी गई प्रधान हैं। दोनों अपने सौ से अधिक महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेम सिंह प्रीतू, उनकी धर्मपत्नी चंपा ठाकुर और अन्य समर्थकों को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया।


प्रेम सिंह प्रीतू हॉलीलाज के करीबी रहे हैं। द्रंग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और जिला इंटक अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। इससे पहले ग्राम पंचायत कुन्नू के प्रधान रहे हैं। वर्ष 2020 में नवगठित चेली पंचायत के सर्वसम्मति से उपप्रधान और पत्नी चंपा देवी प्रधान चुने गए हैं। हाल ही में प्रेम सिंह को मंडी जिला दिशा कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया गया था। प्रेम सिंह प्रीतू के अचानक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। प्रेम सिंह प्रीतू नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के भी बेहद करीबी माने जाते हैं। महाजन के सांसद निर्वाचित होते ही उन्होंने अपनी फोटो महाजन के साथ सोशल मीडिया में शेयर कर पार्टी को अलविदा कहने के संकेत दे दिए थे। ऐसे में हॉलीलाज के करीबी रहे युवा नेता के अचानक पार्टी छोड़ने से जहां द्रंग में कांग्रेस पार्टी को नुकसान हुआ है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की चुनौती भी बढ़ गई हैं। प्रेम सिंह प्रीतू की युवाओं के बीच मे खासी पैठ है। भविष्य में द्रंग की राजनीति क्या रंग लाती है यह अब देखने वाली बात है। प्रेम सिंह प्रीतू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए डेढ़ साल से भी अधिक समय हो चुका है। लेकिन उनके कोई भी कार्य नही हो रहे थे। आज देश और प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर है। बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत भारी मतों से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचेगी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की झटिंगरी पंचायत के पूर्व प्रधान राम लाल ने भी कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थामा। मंडी में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में राम लाल बीजेपी में शामिल हुए। राम लाल द्रंग के विधायक पूर्ण चंद के रिश्ते में भतीजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133