Local NewsNATIONALPOLITICS

देहरा से सीएम की पत्‍नी कमलेश ठाकुर लड़ेंगी चुनाव

 

हाइलाइट्स

  • कांग्रेस हाईकमान ने टिकट का ऐलान किया
  • देहरा में सीएम की पत्‍नी कमलेश ठाकुर का मायका

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


शिमला। देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर उप चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस हाईकमान ने टिकट का ऐलान कर दिया है। अब कमलेश ठाकुर की टक्कर भाजपा के होशियार सिंह से होगी। कमलेश के मैदान में उतरने से देहरा में मुकाबला रोचक हो गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुछ दिन पहले पत्नी के चुनाव लड़ने की खबरों को झूठी अफवाह बताया था। मगर, कांग्रेस हाईकमान ने आज कमलेश ठाकुर को देहरा से प्रत्याशी बना दिया है। देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर का मायका है। इसलिए पार्टी हाईकमान कमलेश को यहां से मैदान में उतारा है।

यह भी बड़ी वजह
देहरा से कमलेश ठाकुर को उतारने की दूसरी बड़ी वजह आज तक इस सीट को कांग्रेस द्वारा कभी न जीतना भी है। साल 2008 में परिसीमन के बाद देहरा सीट अस्तित्व में आई। साल 2012 में यहां से बीजेपी के रविंद्र रवि चुनाव जीते। साल 2017 और 2022 में लगातार दो बार बीजेपी के बागी होशियार सिंह यहां से विधायक चुने गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133