HRTCLocal NewsNATIONALTOURISMtransport

गजब: अब एचआरटीसी की बस में पहुंचे चंद्रताल, निगम ने रचा इतिहास

हाइलाइट्स

  • 14100 फीट की उंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार चंद्रताल
  • पांच सौ रुपए में होगी निगम की बस में चंद्रताल झील की सैर
  • 37 सीटर बस चलेगी, एक ही दिन में करेगी अपडाउन

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


मनाली। समुद्रतल से 14100 फीट की उंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार चंद्रताल लेक तक एचआरटीसी केलांग डिपो की बस पहुंच गई है। ट्रायल सफल रहा है। जल्‍द ही यह बस सेवा शुरू हो सकती है।  ऐसा करके एचआरटीसी के इतिहास में एक नयाअध्‍याय जुड़ गया है। एक तरफ का किराया 250 से 300 रुपए के बीच तय हो सकता है। पांच सौ या छह सौ रुपए में सैलानी अपडाउन कर सकेगा।  सीबी रेंज के बीच स्थित चंद्रताल झील तक पहुंचने के लिए हर साल हजारों सैलानी यहां आते हैं। लेकिन पर्यटकों को यहां तक पहुंचने के लिए भारी भरकम किराया खर्च करना पड़ता है। इससे सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। मनाली से चंद्रताल की दूरी 110 किमी है। मनाली-चंद्रताल के बीच 37 सीटर बस को चलाया जाएगा। चंद्रताल से बस उसी दिन मनाली वापस लौटेगी।

 

  • पर्यटकों को अटल रोहतांग टनल होकर मनाली से चंद्रताल झील तक पहुंचाया जाएगा।

  • चंद्रताल झील के सफर के दौरान सैलानी दुनिया के सबसे लंबे ग्लेशियरों में शुमार बडाशिगरी ग्लेशियर को भी करीब से निहार सकेंगे।

  • चंद्रताल झील की तरफ जाने वाली सड़क पर सफर जोखिम भरा जरूर है लेकिन यहां पहुंच कर यहां की खूबसूरती को निहारते ही सारी थकान छू मंतर हो जाती है।

टैक्‍सी में दस से पंद्रह हजार खर्च
सैलानियों को टैक्सी के जरिए मनाली से चंद्रताल तक पहुचंने के लिए करीब 10 से 15 हजार रुपये किराया देना पड़ता है। लेकिन बस का एक तरफ का किराया महज 248 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133