Local NewsNATIONAL

धर्मशाला में 19 साल की विदेशी पर्यटक से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


धर्मशाला(मंडी)। धर्मशाला में एक विदेशी टूरिस्ट‌ से साथ दुराचार हुआ है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मैक्लोडगंज थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला पोलैंड की रहने वाली है। वह महिला 11 मई को इंडिया और 20 मई को धर्मशाला के भागसूनाग पहुंची। यहां उसकी जान पहचान स्थानीय लड़के से हुई।

आरोप है कि वीरवार को युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भागसूनाग के युवक को आज गिरफ्तार किया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर धोखे से शारीरिक संबंध बनाए और अब युवक शादी करने से मुकर गया। महिला अविवाहित बताई जा रही है। उसकी उम्र 39 साल है जबकि आरोपी 24 साल का बताया जा रहा है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया मैक्लोडगंज पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133