दो और शव बरामद: मंडी के राजबन और सुन्नी में शव मिले
Post Himachal, Mandi/Shimla
हिमाचल में दो और शव बरामद हुए हैं। एक शव मंडी के राजबन में बरामद हुआ है। शव की पहचान खुड्डी देवी पत्नी चंदन लाल दम्र 46 वर्ष के रूप में हुई है। अब तक यहां नौ शव बरामद हो चुके हैं। एक अभी भी लापता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर में आज एक और शव बरामद किया गया। यह किसी पुरुष का है। इसकी अभी पहचान नहीं हो सकी। शिमला जिला के रामपुर की समेज खड्ड, डकोलढ़ और सुन्नी के कोल डेम में अब तक छह शव जरूर मिले है। मगर इनमें से एक शव की भी पहचान नहीं हो पाई। इन शवों की शिनाख्त के लिए लापता लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 38 परिजनों व रिश्तेदारों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। इन्हें जांच के लिए एफएसएल लैब जुन्गा भेजा जा रहा हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि छह शव आखिर किसके है। अभी भी चालिस से अधिक लापता हैं।
200 जवान, 10 एलएनटी मशीनें रेस्क्यू में जुटी
हिमाचल के समेज, बागीपुल और चौहारघाटी में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड के 200 से ज्यादा जवान, 10 पोकलेन मशीनें, स्निफर डॉग और लाइव डिटेक्टर डिवाइस की मदद से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मगर ज्यादा अब तक उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली।
अब तक कहां कितने शव मिले
चौहारघाटी में जरूर नौ शव मिले है। यहां एक लापता है। कुल्लू के बागीपुल में भी 2 शव मिले है, यहां पर भी अभी 5 लोग लापता है। समेज में 36 लोग लापता है। 6 शवों की पहचान होने के बाद पता चल पाएगा कि आखिर समेज में कितने शव मिले है। फिलहाल अभी 45 लोग मिसिंग है।