Local NewsPOLITICS

जोगेंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्‍लाक के कई पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

 

हाइलाइट्स

  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जंवाल और भाजपा विधायक प्रकाश राणा रहे मौजूद
  • जोगेंदरनगर कांग्रेस को जोरदार झटका

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


जोगेंद्रनगर(मंडी), राजेश शर्मा। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद अब मंडी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र जोगेंदरनगर में बगावत के सुर उठना शुरु हो गए हैं। कांगेस समर्थित नगर परिषद जोगेंदरनगर की पूर्व अध्यक्षा ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल और पार्षद शीला ने कांग्रेस को बाय-बाय कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय धरवाल ब्लाक कांग्रेस के महासचिव,ममता कपूर के पास ब्‍लाक कांगेस की महिला अध्यक्ष, पार्षद शीला के पास ब्‍लाक कांग्रेस के सचिव का कार्यभार था। इन सभी ने कांगेस पार्टी से अब किनारा कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जंवाल, भाजपा विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के उदासीनता पर कांग्रेस पार्टी को बाय बाय कर दी । इससे जोगेंदरनगर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133