केडी सुल्तानपुरी एक सड़क तक नहीं बनवा पाए: रश्मि धर सूद
हाइलाइट्स
-
महिला उत्पीड़न और दुष्मर्क के मामले बढ़ते जा रहे
- मोदी की गांरटी विकास की, कांग्रेस की गारंटी झूठी
-
सुक्खू सरकार में गुडिया हेल्पलाइन किस काम की
पोस्ट हिमाचल न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश का समग्र विकास सुनिश्चित किया है। हिमाचल प्रदेश पहला धुआं मुक्त राज्य बना। आयुष्मान भारत सहित अनेकों योजनाओं ने देश भर के लोगों को लाभान्वित किया। कहा कि मोदी की गांरटी विकास की है। कांग्रेस पार्टी विकास करवाना नहीं जानती । इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे । कहा कि कांग्रेस झूठ के दम पर आगे बढ़ती है। हिमाचल में जनता से किए कोई भी वायदे पूरे नहीं हो सके हैं। गुडिया हैल्पलाइन बेकार साबित हो रही है। महिला उत्पीड़न और दुष्मर्क के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि शिमला संसदीय क्षेत्र में पंचायत के विकास को पैसा नहीं मिला। यह गलत है। सुरेश कश्यप ने अपने कार्यकाल में विकास के लिए पैसा दिया। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि केडी सुल्तानपुरी इतने साल सांसद रहे, लेकिन क्यों वो एक सड़क भी दे पाए। या कोई स्कूल या अस्पताल खुलवा पाए। उन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। जबकि तीन साल कोरोना में निकालने के बावजूद सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का पूरा पैसा विकास को लगाया।