Local NewsLok Sabha ElectionPOLITICS

मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव:अजय भट्ट

 

हाइलाइट्स

  • कुनिहार के डुमैहर में बोली केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट
  • पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्यतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


कुनिहार/अर्की/सोलन। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विधानसभा क्षेत्र अर्की के डुमैहर में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्यतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है तब से देश का मान पूरे विश्व के बड़ा है तथा देश तेज गति से आगे बढ़ा है। आज देश की अर्थ व्यवस्था पूरे विश्व में पांचवें पायदान पर है। आज पुनः देश की जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी पर है व जनता पुनः उन्हें प्रधानमंत्री देखना चाहतीं है। लेकिन विपक्ष मोदी की इस लोकप्रियता से घबराकर भाजपा व प्रधान मंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस उन लोगो के साथ गठबंधन कर रही है, जो मां बहनों की इज्जत से खिलवाड़ करते है। जैसे कि बंगाल में सभी को पता है। ऐसी ही देश विरोधी ताकतें आज एक होकर मोदी व भाजपा को हराने में जी जान की ताकत से लगें है।
उन्होंने कहा कि कल तक चीन हमें आंख दिखाता था आज मोदी की कूटनीति के चलते घुटनों के बल बैठा है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता मोदी द्वारा दी जा रही गारंटियों पर विश्वास कर रही है । क्योंकि उन्होंने पूर्व चुनाव में दिए गए वायदों राममन्दिर निर्माण धारा 370 का निरस्तीकरण तीन तलाक ख़त्म करना तथा भारत मे समान नागरिक सहिंता व अन्य को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आज सभी वो लोग जो कल तक भ्रष्‍ट लोगों के साथ थे आज एक जुट होकर मोदी के खिलाफ खड़े हुए है। वह देश की स्वतंत्र एजेंसियों पर भी आघात करने से भी पीछे नही हट रहे है। लेकिन मोदी जी का एक मात्र संकल्प है कि देश की भ्र्ष्टाचार आतंकवाद मुक्त करवा कर आत्मनिर्भर बनाये। उन्होंने कहा कि मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव रहा है तथा उन्होंने हिमाचल के विकास में कभी धन की कमी आड़े नही आने दी। यहां तक कि पिछले समय हिमाचल में हुई आपदा के समय केंद्र सरकार द्वारा के प्रदेश के लिए दोनों हाथ खोलकर आर्थिक सहायता की गई लेकिन प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार अब तक सहायता लेने के बावजूद केंद्र द्वारा आरती सहायता न देने के आरोप लगा कर वोट बटोरने के खेल में लगी हुई है। इससे पूर्व उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर विधायक विधायक सुखराम चौधरी जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय नंद शर्मा ओमप्रकाश गांधी मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर व जिला परिषद सदस्य आशा परिहार प्रतिभा कंवर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133