Local NewsMandiRELIGION

सर्वधर्म यात्रा में आपसी सौहार्द भाईचारे का संदेश

  • सभी धर्मों को एक मंच में लाकर दिया एकता का संदेश

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


जोगेंद्रनगर(मंडी), राजेश शर्मा। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व -विद्यालय ढेलू के अनुयायियों ने सर्वधर्म शोभायात्रा निकालकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है। शुक्रवार को शहर की आरंभ सीमा गुरूद्वारा परिसर से ढेलू स्थित विश्व विद्यालय में सभी धर्मों को सम्मान देकर शांति एकता का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में सवित्री दीदी ने कहा कि देश के हर धर्म के नागरिकों में आपसी भाईचारा बरकरार रहे इसलिए महा शिवरात्री पर्व पर पहली बार सर्वधर्म शोभायात्रा निकाली गई। कहा कि सभी धर्म के बुद्धिजीवी वर्ग परमात्म अवतरण के साथ एक दूसरे को मान समान देकर मानवता के धर्म को मजबूत बनाए तो देश विश्व गुरू की और अग्रसर होगा। शुक्रवार को शोभायात्रा में शामिल सभी धर्मों के अनुयायियों को सम्मानित करते हुए सवित्री देवी ने उपमंडल के सैंकड़ों लोगों के साथ महा शिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया। सर्वधर्म कार्यक्रम में अंजना कुमारी, सुमन, खेम सिंह ठाकुर ने भी उपस्थित सभी धर्मों के लोगों को एकता के साथ देश के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133