Local NewsAccident

Kangra: अवैध शराब जलाते हुए झुलसे चार पुलिस कर्मचारी , टांडा रेफर

Palampur: पंचरुखी पुलिस थाना के तहत अवैध शराब जलाते वक्‍त चार पुलिस जवान झुलस गए हैं। चारों को स्‍थानीय अस्‍पताल में उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब को आग के हवाले किया जा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया। आग फैल गई तथा शराब जलाने का कार्य कर रहे पुलिस कर्मी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के तुरंत बाद झुलसे पुलिस कर्मियों को नागरिक चिकित्सालय पालमपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी भी सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर झुलसे पुलिस कर्मियों को सिविल अस्पताल पालमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

अन्‍य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133