EducationLocal News

इंजीनियर बनना छाया का सपना, सराज का नाम किया रोशन

हाइलाइट्स

  • पिता पाल सिंह एक किसान हैं और माता शाऊणी देवी आगनबाड़ी कार्यकर्ता

  • होनहार बोली सहपाठियों के साथ पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की, अलग से नहीं पढ़ी

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


शिमला। मंडी जिले के थाची की रहने वाली छाया चौहान ने 12वीं कक्षा के परिणाम में प्रदेश भर में पहला स्‍थान हासिल करके सराज और हिमाचल का नाम रोशन किया है।छाया के पिता पाल सिंह एक किसान हैं और माता शाऊणी देवी आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। छाया स्‍नौर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा हैं। छाया ने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है। वह बीटेक की तैयारी कर रही हैं। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए उन्होंने किसी तरह की अलग से पढ़ाई नहीं की है। सहपाठियों के साथ पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की। 500 में 494 मार्क्स लेकर साइंस में छाया प्रदेश भर में प्रथम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *