Local NewsSolan

गुरु पूर्णिमा से पूर्व तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम में खिला ब्रह्म कमल पुष्प

  • देव शयनी एकादशी पर नेंनाशर्नी के संत महात्माओं सहित स्थानीय भक्तों ने भी किए दर्शन

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


कुनिहार(सोलन),अक्षरेश शर्मा। तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम कुनिहार एक बार फिर ब्रह्म कमल पुष्प से महका है। पिछले पांच वर्षों से तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम कुनिहार में लगातार खिल रहा ब्रह्म कमल पुष्प इस बार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खिला है।

आश्रम संचालक भगत राम नड्डा ने मीडिया से विशेष बातचीत में बताया कि गुरु पूर्णिमा से पूर्व रात्रि में यह पुष्प आश्रम में खिला व इस बार तो करीब 10 से 15 कमल खिले है। पावन पवित्र पुष्पो को तोड़ कर ठाकुर जी को अर्पित करने के साथ ही नेंनाशर्नम से आये सन्त महात्माओं सहित स्थानीय लोगो को भी देव शयनी एकादशी पर दर्शन का सौभाग्य मिला है। पुष्पो के खिलने से आश्रम महकती सुगन्ध से पावन हो गया है।

आचार्य नड्डा के अनुसार रात्रि में दो घंटों के लिए खिलने वाला यह पुष्प कई बीमारियों के लिए लाभ दायक है। ब्रह्म कमल पुष्प अधिकतर उतरी भारत मे ही खिलता है व कुनिहार क्षेत्र में भी अब लोग इस पुष्प को पूरी पावनता के साथ उगा रहे है। पुराणों के अनुसार ब्रह्मा जी की नाभि से ब्रह्म कमल पुष्प का उल्‍लेख आता है।आचार्य जी के अनुसार जहां यह ब्रह्म कमल खिलता है, उस धरा पर ब्रह्मा जी का साक्षात वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133