Local NewsPOLITICS

बाहरी लोगों के बढ़ते बोझ से डूबेगा भाजपा का जहाज: कुलदीप सिंह

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग विधानसभा से विधायक कुलदीप सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है।  कहा कि भाजपा का जहाज बढ़ते बोझ से डूब जाएगा। बाहर से आने वाले लोगों ने इस जहाज का बोझ बढ़ा दिया है। राठौर ने एक बार फिर सेब के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के बागवानों से चुनाव में वायदे किए लेकिन इससे उलट भाजपा के शासन में प्रदेश की सेब आर्थिकी पर संकट पैदा हो गया है।  राठौर ने कहा कि भाजपा के जहाज पर भीड़ बढ़ती जा रही है। हो सकता है कि आने वाले समय में भाजपा के जहाज में भगवा की जगह तिरंगा हो जाए।कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जब जहाज के डूबने की स्थिति होगी तो सबसे पहले बाहर से आए लोगों को वह बाहर फेंकेंगे। राठौर ने इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को भी निशाने पर लिया। राठौर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को क्या देश में आज बेरोजगारी की समस्या नज़र नहीं आती? उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा संकल्प पत्र लेकर आई। इसमें प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियों का वादा था। लेकीन वह पुरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देश में क्या महंगाई नज़र नहीं आती? उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। सिलेंडर के से लेकर तमाम चीजों के दाम बढ़े हैं। देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा है. वहीं आजादी के वक्त भाजपा की विचारधारा के पुरखे कहां थे। उन्होंने कहा की अगर देश को किसी से खतरा है तो NDA सरकार से है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को बांटने का काम किया है और आज भाई-भाई अलग हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133