Local NewsPOLITICS

विधानसभा उपचुनाव: नालागढ़ से केएल, देहरा से होशियार और हमीरपुर से आशीष ही भाजपा के प्रत्‍याशी

 

हाइलाइट्स

  • देर रात भाजपा ने सूची की जारी, निभाया वायदा
  • आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जुलाई को मतदान
  • तीन विस क्षेत्रों में एक साथ वोटिंग,13 जुलाई को नतीजे आएंगे

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


शिमला। तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हैं और भाजपा वायदे के अनुसार ने अपने खेमे में शामिल निर्दलीय एवं पूर्व विधायकों ही भरोसा जताया है। देर रात टिकटों का ऐलान हुआ है। सोलन जिले नालागढ़ सीट से केएल ठाकुर, कांगड़ा की देहरा सीट से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा बीजेपी के टिकट पर उप चुनाव लड़ेंगे।
होशियार सिंह 2017 और 2022 में दो बार निर्दलीय विधायक जीत चुके हैं। नालागढ़ से केएल ठाकुर एक बार बीजेपी और दूसरी बार निर्दलीय चुनाव जीते हैं। साल 2022 में पार्टी ने ठाकुर का टिकट काटकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए लखविंदर राणा को टिकट दिया था। इसके बाद केएल ठाकुर ने पार्टी से बगावत की और निर्दलीय चुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। वहीं हमीरपुर सीट से दिसंबर 2022 में आशीष शर्मा पहली बार निर्दलीय विधायक चुने गए। मगर पांच साल को चुने गए आशीष ने 15 महीने बाद ही अपने पद से रिजाइन कर दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया। तीनों ने बीते 23 मार्च को ही दिल्ली में भाजपा जॉइन की थी। इनके रिजाइन करने की वजह से ही प्रदेश में तीन सीटों पर उप चुनाव की नौबत आई है। प्रदेश में तीनों विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग नोटिफिकेशन जार दी है। 14 से 21 जून तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 10 जुलाई को तीनों सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी और 13 जुलाई को नतीजे आएंगे।

कांग्रेस इनपर दाव लगाने की तैयारी में


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस तीन विधानसभा उप चुनाव के टिकट जल्द तय कर सकती है। हमीरपुर में सुनील शर्मा (बिट्टू), नालागढ़ में बावा हरदीप और देहरा में डॉ. राजेश का नाम आगे माना जा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का कांग्रेस टिकट काट सकती है।

सोलन जिला नालागढ़ विधानसभा सीट पर होलीलॉज गुट के बावा हरदीप को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री सुक्खू नालागढ़ सीट को जीतने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए लखविंदर राणा को कांग्रेस में शामिल करा सकते हैं।

कांगड़ा जिला की देहरा सीट पर डॉ. राजेश का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि टिकट के तलबगारों में यहां से केसीसी बैंक के डायरेक्टर सुनील शर्मा और मत्सय कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर का नाम भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133