Local NewsLok Sabha ElectionMandi

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को एक और झटका: मंडी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महासचिव कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

 

  • जोगेंद्रनगर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लोकसभा प्रत्याशी कंगना राणौत की मौजूदगी में भाजपा का थामा दामन

राजेश शर्मा, जोगेंद्रनगर


लोकसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस को एक और झटका देते हुए मंडी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने कांग्रेस के सभी पदों को त्याग कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 1998 से 2006 तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने मौजूदा कांग्रेस सरकार में अनदेखी और नीतियों से आहत होकर कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में भरोसा जताया है। शनिवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनावी क्षेत्र जोगेंद्रनगर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी कंगना राणौत की मौजूदगी में डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने भाजपा का दामन थामा। मेडिशियन प्लांट बोर्ड के सदस्य भी रह चुके और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के करीबी रहे डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि बीते तीस साल से वह कांग्रेस में सक्रीय कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी हित में कार्य कर रहे थे लेकिन उन्हें कोई भी अधिमान न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। शनिवार को ही मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव और फैडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव अविनाश धवन ने कांग्रेस से नाता तौड़कर भाजपा से रिश्ता जोड़ा है। वह व्यापार मंडल चौंतड़ा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और बीते बीस साल से कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर कार्य कर रहे थे। इन्होंने भी मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से आहत होकर भाजपा का दामन थामा है। इसके अलावा दु्रब्बल पंचायत के उपप्रधान रवि सिंह, पिपली पंचायत के विनोद कुमार और दु्रब्बल के रोपड़ू की संतोषी देवी, पम्मी देवी, हिमरी देवी, दु्रब्बल कुनकर से रीनू देवी, गौरी, सवित्री, रीता, गीता, सुनील, पिंकी देवी, कमला देवी और रोशन ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और लोकसभा चुनावों की प्रत्याशी कंगना राणौत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133