Local NewsNATIONALNewsPOLITICS

हिमाचल में उपचुनावों के लिए मतदान जारी, प्रत्‍याशियों ने डाला वोट, सीएम की पत्‍नी नहीं कर सकेंगी मतदान

 

हाइलाइट्स

  • 9 बजे तक देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में 15.70 फीसदी मतदान
  • 3 सीटों पर 13 उम्मीदवार, कांग्रेस और भाजपा में ही है मुख्‍य मुकाबला

 

 

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


शिमला। हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर उपचुनाव में सुबह साढ़े दस बजे तक करीब 20 फीसदी वोटिंग हुई। 9 बजे तक देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में 15.70 फीसदी मतदान हुआ था। जिसमें 40838 लोगों ने वोट डाले हैं। इनमें 255417 पुरुष और 17650 महिला मतदाता शामिल है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। इन 3 सीटों पर 13 उम्मीदवार हैं। तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है।

देहरा व नालागढ़ में पांच-पांच और हमीरपुर में तीन उम्मीदवार मैदान में है। सबकी नजरें देहरा सीट के उपचुनाव पर हैं। जहां से सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह से होगा। मूल रूप से कमलेश ठाकुर हमीरपुर जिले के नादौन की रहने वाली हैं। मगर, कांग्रेस ने उन्हें कांगड़ा जिला की देहरा सीट से प्रत्याशी बनाया है, क्योंकि देहरा के साथ लगते जसवां-परागपुर में कमलेश ठाकुर का मायका है।


  • नालागढ़ में हरदीप बावा ने परिवार के साथ किया मतदान

  • हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बोहनी बूथ पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने परिवार सहित मतदान किया।

  • कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मटानी बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

  • देहरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश नहीं कर सकेंगी मतदान


देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह बूथ नंबर-40 पनसाल में मतदान करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनका वोट नादौन विधानसभा क्षेत्र में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133