News

  पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, एक की मौत, कई घायल

हाइलाइट्स

  • सीएम ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

  • आज फ‍िर खींचा जाएगा,53 वर्षों के अंतराल के बाद गुंडिचा यात्रा दो दिवसीय होगी

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


Odisha(भाषा)। ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा  के दौरान रथ खींचते समय दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भगदड़ की स्थिति के कारण दम घुटने से रथ खींचने वाले की मौत हुई है। गंभीर हालत में रथ खींचने वाले को पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रथ यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हिस्सा लिया।

 

  • इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार  मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग स्थिति का जायजा लेने पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचे थे। जहां अन्य घायल लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया है। महालिंग ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • बता दें कि रथ यात्रा में, मूर्तियों को पहांडी अनुष्ठान के बाद तीन विशाल सुसज्जित रथों पर रखा जाता है। पुरी शहर के बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर लाखों भक्त लगभग 3 किलोमीटर तक रथों को खींचते हैं। भगवान बलभद्र का रथ पारंपरिक रूप से रथ यात्रा की अगुवाई करता है। यानी की तीनों रथों में सबसे आगे चलता है।  हादसा ग्रैंड रोड पर इसी रथ को खींचते वक्त हुआ. इसके पीछे देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का रथ होता है। यह‍ हादसा 7 जुलाई को हुआ। तीनों रथों को आज  फिर से खींचा जाएगा. क्योंकि इस वर्ष 53 वर्षों के अंतराल के बाद गुंडिचा यात्रा दो दिवसीय होगी।

दस लाख लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे


दुनिया भर से करीब 10 लाख लोग इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा है कि यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ADG कानून व्यवस्था संजय कुमार ने कहा है कि सभी जरूरी जगहों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133