News

सियासी गुफ्तगू : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन

हाइलाइट्स

  • हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में की विस्तृत चर्चा

  • अल्पमत में होने के बावजूद चुनाव जीतने पर हर्ष महाजन का मुंह किया मीठा

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


 

शिमला/नई दिल्‍ली। विक्रमादित्‍य से गुप्‍त मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा से हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर्ष महाजन को राज्यसभा चुनाव की जीत पर शुभकामनाएं दी। बता दें कि विधानसभा में अल्पमत में होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। वह आज तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं। इस बार तो असंभव लग रही जीत प्राप्त की है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री देस राज महाजन के बेटे हैं हर्ष


हर्ष महाजन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री देस राज महाजन के बेटे हैं। इनका जन्म 12 दिसंबर 1955 को चंबा में हुआ था। बीकॉम व एमबीए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पढ़ाई की। 7 जून 1983 को उनकी शादी उमा सिंह से हुई।

लंबे समय तक कांग्रेस नेता रहे हैं महाजन


प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने 1985 में राजनीति शुरू की। 1994 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 1993 में उन्होंने पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा। चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे। 1994 से 1998 तक तत्कालीन वीरभद्र सिंह की सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। इसके बाद 1998 और 2003 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता। हर्ष महाजन 2003 से 2007 तक तत्कालीन वीरभद्र सिंह की सरकार में पशुपालन मंत्री रहे। इसके बाद किसी चुनाव के बजाय संगठन को प्राथमिकता दी और कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133