Local NewsNATIONALNewsTOURISMtransportWater SuppplyWeather Update

हिमाचल में 20 जून से दस्‍तक देगा मानसून

हाइलाइट्स

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून ने निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दी

  • मौसम विभाग की मानें तो एक मई से देश में प्रवेश करेगा

  • हिमाचल हीटवेव की चपेट में, पेयजल योजनाएं सूखी

विशेष रिपोर्ट, पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है। हीटवेव से जीना मुहाल है। अब इंतजार है तो बस मानसून के बरसने का। झुलसा देने वाले मौसम में एक खुशखबरी ठंडक लेकर आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून जल्द ही देश में प्रवेश करने वाला है। हिमाचल में 20 जून से मानसून दस्‍तक दे सकता है। वर्तमान में देवभूमि में रिश की बूंदाबांदी के बीच असहनीय गर्मी की मार लोग झेल रहे हैं। प्राकृतिक पानी के स्रोत सूखने की कगार पर हैं। ग्राउंड वाटर में काफी कमी आई है। राजधानी शिमला समेत सोलन और अन्‍य जिलों में पानी की भयंकर किल्‍लत चली है। वहीं, मक्‍की आदि पैदावार बीजने के लिए किसान आसमान पर टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन अासमान आग उगल रहा है। लेकिन मानसून के निकोबार द्वीप समूह में 19 से 21 मई से बीच दस्तक देने के बाद अब भारत में भी मानसून का क्रम एक जून से शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जाने कब कहां पहुंचेगा मौसम …………..

मौसम विभाग की मानें तो मानसून 1 जून तक देश के केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु राज्य में एंट्री मार सकता है, जोकि इसकी सामान्य तारीख बताई जा रही है. इसके अलावा कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह 5 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की माने तो तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में सामान्य तौर पर 10 जून तक मानसून का प्रवेश हो जाता है। इसके अलावा 15 जून तक इसके झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, गुजरात और मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 


राज्यों के नाम                                                                                        अनुमानित तारीख

केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु                                                                        1 जून 2024
कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश                                                5 जून 2024
तेलंगाना, सिक्किम, महाराष्ट्र                                                                     10 जून 2024
झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार,ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश                         15 जून 2024
उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड                                         20 जून 2024
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान                                                            30 जून 2024

इसके बाद मानसून आगे बढ़ते हुए 20 जून तक उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों और गुजरात के बचे हुए हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। इस दौरान 25 जून तक मानसून लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बचे हुए हिस्सों पर भी बरस सकता है।


अभी  उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार मानसून के 30 जून तक पहुंचने की संभावना है, जबकि राजस्थान के बचे हुए इलाकों में यह 5 जुलाई तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133