News

महिलाओं की लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल गलू पट्ट ने जीता पहला पुरस्कार

 

  • राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगेंद्रनगर में आयोजित महिलाओं की लोक नृत्य प्रतियोगिता उपमंडल के 17 महिला मंडलों ने दिखाई प्रतिभा

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


जोगेंद्रनगर(मंडी), राजेश शर्मा। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगेंद्रनगर के अवसर पर महिलाओं के लिए लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपमंडल के 17 महिला मंडलों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। महिला मंडल गलू पट्ट ने इसमें पहला स्थान हासिल किया। जबकि महिला मंडल दुल प्रथम ने दूसरा और पदवाहन पधर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता की समन्वयक एवं आईटीआई की प्राचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि पांच दिवसीय देवता मेले के दौरान जहां महिलाओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई वहीं हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति के आधार पर भी नाटियां प्रस्तुत कर चार चांद लगाए। महिला मंडलों के लोक नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी रही। शुक्रवार को इसके परिणाम घोषित किए गए। जिसमें महिला मंडल गलू पट्ट ने पहला, महिला मंडल दुल-1 दूसरे तथा महिला मंडल पदवाहन पधर तीसरे स्थान पर रहा। मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि कमेटी द्वारा निर्धारित पुरस्कार महिला मंडलों को दिए जाएगें।

अंडर 14 कन्या कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श कन्या पाठशाला जोगेंद्रनगर विजेता


राज्य स्तरीय जोगेंद्रनगर देवता मेले में आयोजित अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श कन्या पाठशाला जोगेंद्रनगर ने पहला स्थान हासिल किया। हराबाग की टीम दूसरे स्थान पर रही। शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए समन्वयक खजान सिंह ने बताया कि मंडी जिला के विभिन्न प्रतिभागी टीमों के साथ जोगेंद्रनगर उपमंडल के खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। अंडर 14 कन्या कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श कन्या पाठशाला जोगेंद्रनगर ने पहला जबकि हराबाग की टीम दूसरे स्थान पर रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133