News

चांद के दीदार के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया, महिलाओं ने तोड़ा निर्जला व्रत

 

Karva Chauth celebration: करवाचौथ का पर्व रविवार हिमाचल में धूमधाम से मनाया गया।  सैकड़ों महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करते हुए चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ा। राजधानी में शाम को चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में रिज मैदान पहुंचीं। हर साल की तरह इस बार भी शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान में करवाचौथ का खास आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की।

देर शाम छह बजे से ही सुहागिन महिलाएं सज-धज कर रिज मैदान पहुंचना शुरू हो गई थीं, जहां उन्होंने चांद के दीदार का इंतजार किया। शिमला में सबसे पहले चांद का दीदार रिज मैदान में होता है, इसलिए आसपास के इलाकों से भी महिलाएं यहां व्रत खोलने के लिए आईं। चांद के दर्शन के बाद महिलाओं ने अपने पतियों के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा।

महिलाओं ने बताया कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है और वे पूरे साल इस दिन का इंतजार करती हैं। यह पर्व सदियों से चला आ रहा है और वे इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि महिलाएं बिना किसी परेशानी के पर्व मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *