NATIONALNewstransport

सेब की धमाकेदार एंट्री: 1000 से लेकर 3000 तक बिका बाक्‍स

Highlights

  • हिमाचल में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार
  • रॉयल और अर्ली किस्म की मंडियों में दस्‍तक
  • अच्छे दाम मिलने से बाग़वानों के चेहरे खिले

Post Himachal, Shimla


Himachal Apples: हिमाचल प्रदेश मे सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। बागवान भारी मात्रा मे सेब व अन्य फल लेकर मंडियो में पहुंच रहे है। शनिवार को राजधानी शिमला के ढली स्थित फल मंडी में जिला शिमला के करसोग और ऊपरी शिमला ठियोग, मतियाना , चौपाल इत्यादि क्षेत्रों से टाइडमेन सेब , सपर , गाला, जेड 1 व रॉयल सहित अर्ली किस्म का सेब पहुंचा। मंडी में फसल के अच्छे दाम मिलने से बाग़वानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है।

 

फल मंडी ढली के आढ़ती ज्ञान चंद ने बताया कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से तीन चार किस्मों वाले सेब टाइडमेन, सपर गाला, जेड 1 और रॉयल इत्यादि वैरायटी
के सेब मंडी में पहुंच रहे है। मंडी में बाग़वानों को उनकी फ़सल की गुणवता के अनुसार दाम मिल रहे है। शनिवार को टाइड मेन किस्म का सेब 1000 से 1500 तक, रॉयल किस्म का 1500 से 2500 तक और अरली किस्म का बॉक्स 3000 रुपए तक बिका।

महाराष्‍ट्र में बारिश का असर: नाश्‍पाती के दाम पचास फीसदी गिरे


महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में बारिश ने मचाई तबाई का असर भी सेब को छोड़कर , अन्य फलों के दामों पर देखने को मिल रहा है। सेब सीजन अभी अपने शुरूआती दौर में है। लेकिन, जिन फसलों का सीजन अपने अंतिम दौर में उनके दामों में गिरावट आ गई है। जिसमें मुख्य रूप से नाशपाती शामिल है। उनके दामों में महाराष्ट्र सहित देश के अन्य हिस्सों में हो रही भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में नाशपाती के दामों में 500 से 1000 रुपए तक गिरावट आई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133