News

दिल्ली से चर्चा के बाद नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पर होगा फैसला: सुक्खू 

 

केंद्रीय बजट में हिमाचल के साथ हुआ अन्याय

Post Himachal, Shimla


मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि  दिल्ली से चर्चा के बाद नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने का फैसला लेंगे। बीती शाम cabinet की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के राज्य सचिवालय कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और भाजपा पर निशाना साधा।

कहा कि जयराम ठाकुर हर मामले में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल के साथ अन्याय हुआ है । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और सिक्किम को आपदा में के लिए सहायता दी गई। वहीं हिमाचल के संदर्भ में मल्टीलेटरल जोड़ दिया गया।इधर और उन्होंने भाजपा नेताओं से दिल्ली चलकर इसे ठीक कराने की भी बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओ पर दिल्ली जाकर केंद्र से हिमाचल को मिलने वाली मदद रोकने और हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयान बाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल NDRF और SDRF के तहत ही प्रदेश को मदद मिली है। भाजपा के नेता केंद्र से मदद के नाम पर केवल राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं।

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133