SolanPOLITICS

जिला देव समाज प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्‍तार

 

  • जिला संयोजक देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने जारी की सूची

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


कुनिहार (मंडी)। देव समाज प्रकोष्ठ सोलन की कार्यकारिणी का विस्‍तार हो गया है। जिला संयोजक देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कार्यसमिति एवं मंडल संयोजक एवं सह संयोजकों की सूची जारी की। इसमें हर्षवर्धन शर्मा शर्मा( दून) एवं हेम दीप शर्मा नालागढ़ को जिला सह सयोंजक का दायित्व सौंपा गया है। संजय गौत्तम बातल(अर्की),कृष्ण चंद शर्मा मानपुरा(दून), रामेश्वर शर्मा बटेड, मनोहर लाल बरुणा, विजेंद्र कुमार कुमारहट्टी, रामेश्वर शर्मा क्यारडू, गणेश दत्त शास्त्री जौणाजी, प्रदीप कुमार नंद को शामिल किया गया। वहीं, अर्की मंडल में सयोंजक अश्वनी ठाकुर रूडाल(चंडी कश्लोग)व सह सयोंजक लायक राम भारद्वाज कुनिहार को बनाया गया।दून मंडल में सयोंजक अमित शर्मा व सह संयोजक सुभाष शर्मा को बनाया गया है। नालागढ़ मंडल में राम पाल शर्मा संयोजक व प्रेम चंद को सह संयोजक का दायित्व दिया गया।सोलन मंडल में संयोजक मदन शर्मा व सह संयोजक राम रत्तन शर्मा, कसौली मंडल में पूर्ण चंद शर्मा को संयोजक एवं सुशील कुमार शर्मा को सह संयोजक बनाया गया। राज कुमार रसिक,संजय शर्मा, हेम राज शर्मा, सुभाष शर्मा व राम रत्तन तनवर को विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर देव समाज प्रकोष्ठ में शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133