AccidentLocal NewsSolan

Himachal: कसौली में मलबे में दबने से दो की मौत, नालागढ़ में जिंदा जला बच्‍चा, दंपत्ति घायल

 

हाइलाइट्स

  • सोलन जिला के कसौली और नालागढ़ में हादसे

  • नालागढ़ के दभोटा में फ्रिज में कंपरेशर में हुआ बलास्‍ट


सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली और नालागढ़ में दो हादसे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के गाहर गांव में देर रात भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं नालागढ़ के दभोटा में ‍ि‍फ्रज का कंप्रेशर फटने से तीन साल के बच्‍चे की मौत हो गई है। माता पिता गंभीर रूप से घायल हैं। पिता को पीजआई रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

बता दें कि कसौली के गाहर गांव में निजी कंपनी की ओर से फ्लेट निर्माण का काम चला हुआ था। जहां से देर रात 12:30 बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा मजदूरों के अस्थायी शेड के ऊपर गिर गया। इससे मजदूर मलबे में दब गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, दोनों मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। मलबे से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां पर मजदूरों ने रहने के लिए एक अस्थायी शेड बनाया था। देर रात झोपड़ी के ऊपर भूस्खलन हो गया। इससे मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि अभी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
वहीं बताया जा रहा है कि नालागढ़ के दभोटा में शार्ट सर्किट हुआ। फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ। आग पूरे कमरे में फैल गई। तीन साल के बच्‍चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं माता पिता को गंभीर रूप से घायल थे, जिन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां से पिता को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133