Local NewsMandi

राजस्व विभाग में 36 साल सेवाएं देकर तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल सेवानिवृत

 

  • 1987 में कमीशन पास कर पहली सेवाएं तहसील कार्यालय जोगेंद्रनगर में देने के बाद मंडी, कांगड़ा, बिलासपूर और हमीरपूर में सराहनीय सेवाएं देने के बाद तहसीलदार पद से हुए रिटायर

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


जोगेंद्रनगर(मंडी)। राजस्व विभाग में 36 साल सराहनीय सेवाएं देने के बाद तहसीलदार पूर्ण चंद कोंडल सेवानिवृत हुए हैं। उनकी सेवानिवृति पर मंडी, कांगड़ा और बिलासपूर के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी उनके निवास स्थान जोगेंद्रनगर पहुंचकर बधाई दी। बुधवार को स्वयं तहसीलदार पूर्ण चंद कोंडल ने बताया कि 1987 में कमीशन पास करने के बाद अपनी पहली सेवाएं मंडी के जोगेंद्रनगर में राजस्व विभाग में बकौल लिपिक के पद से शुरू की। 1994 से 2016 तक एसडीएम कार्यालय में सेवाएं देने के बाद साल 2017 में बकौल नायब तहसीलदार पर पद पर पदोन्नत होकर हमीरपूर, मंडी के कोटला और बिलासपूर में सेवारत रहे। 2022 में तहसीलदार पद पर नियुक्ति होने के बाद जिला कांगड़ा के मुल्थान में दो साल सेवाएं देने के बाद उपमंडल पधर में तहसीलदार का कार्यभार साल 2022 में संभाला। यहां से तहसीलदार के पद से वह सेवानिवृत हुए हैं। बुधवार को उनके निवास स्थान जोगेंद्रनगर में पहुंचने पर धर्मपत्नी रामप्यारी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, भाजपा के कदावर नेता पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, विधायक प्रकाश राणा, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ राकेश धरवाल, एडीसी मंडी रहे पीसी अकेला, एसडीएम पधर सुरजीत कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके निवास स्थान जोगेंद्रनगर पहुंचकर बधाई दी।

 

जोगेंद्रनगर महाविद्यालय के प्राध्यापक धर्मवीर भी हुए रिटायर


इधर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगेंद्रनगर में कार्यरत रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर धर्मवीर सिंह धरवाल भी सेवानिवृत हो गए उनकी सेवानिवृति पर कॉलेज की  प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने की अगुवाई में प्राध्यापकों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। धर्मवीर सिंह धरवाल ने शिक्षा विभाग में 30 साल तक अपनी सेवाएं दी है। बुधवार को धर्मवीर सिंह धरवाल ने बताया कि शिक्षा विभाग में 4 मई 1994 से राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगेंद्रनगर से रसायन विज्ञान के प्राध्यापक के रूप में अपना कार्य शुरू किया था। 23 जून 1998 में  वजीर राम  सिंह महाविद्यालय देहरी नूरपुर कांगड़ा तथा 2004 में दोबारा जोगेंद्रनगर कॉलेज में कार्यरत रहे। वहीं 2009 से 2011 तक शिमला से अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी की तथा पुनः वजीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी नूरपुर कांगड़ा  कॉलेज में सेवाएं दी। 03 अक्टूबर 2015  से आज तक दोबारा राजीव गांधी  महाविद्यालय जोगेंद्रनगर में अपनी सेवाएं देकर अब सेवानिवृत हुए हैं। इस अवसर पर शिक्षक संघ की केंद्रीय इकाई के महासचिव प्रो. संजय कानगो का एवम प्रो. वीरेंद्र राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से विशेष रूप से डाक्टर धर्मवीर धरवाल को सम्मानित करने के लिए उपस्थित रहे। महाविद्यालय की स्थानीय इकाई के वर्तमान अध्यक्ष डाक्टर श्रवन डोगरा, इकाई के पदाधिकारी, महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवम गैर शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133