News

हिमाचल में तीन हादसे, चार की मौत, 17 घायल, रोहडू में लैंडस्‍लाइड दो शव निकाले, कई दबे होने की आशंका

 

हाइलाइट्स

  • बिलासपुर के घ्याणा पुल से नीचे गिरी बस पंद्रह घायल
  • रोहड़ू में में लैंडस्‍लाइड वाहन दबने से दो की मौत
  • ठियोग में कार हादसे में दो की मौत, दो घायल

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


शिमला/ रोहडू/ ठियोग। हिमाचल में तीन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 17 घायल हुए हैं। यह हादसे बिलासपुर, ठियोग और रोहडू में हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर स्नेल के पास दोपहर 2 बजे लैंडस्लाइड हुआ है। कई वाहनों के दबे हैं। दो शव निकाले गए हैं। कई दबे होने की आशंका है।

  • हादस -1


    हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल से नीचे गिर गई। यह बस शिमला से जंगलबैरी की ओर जा रही थी। हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल मार्कंडेय ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसा करीब आज दोपहर 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है की बस को पीछे से एक ट्राले ने टक्कर मारी है।

  • हादसा- 2


    हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर स्नेल के पास दोपहर 2 बजे लैंडस्लाइड हुआ है। जिसमें एक बोलेरो गाड़ी सहित अन्य वाहन के दबने की सूचना है। बोलेरो गाड़ी को मलबे में से निकाल लिया गया है। जिसमें से दो व्यक्तियों के शव भी भी निकाले गए हैं। बचाव कार्य अभी जारी है। मौके पर प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है। डीएसपी रोहड़ू भी मौके पर मौजूद हैं। कई अन्य लोगों के दबने की भी आंशका है।

  • हादस तीन


    ठियोग में भी हादसा हुआ है। राहुल पुत्र रामानंद निवासी ग्राम पनियाली पी/ओ धरमपुर, तहसील ठियोग, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 20 वर्ष के बयान पर मामला दर्ज किया है। आरोप लगाया गया है कि वह अपनी कार में कमलेश के साथ ठियोग आया और ललित, अंकुश, दलीप मारुति कार नंबर CH03Q-1471 में आए। कार में ईंधन भरने के बाद ललित, अंकुश, दलीप और अभिषेक आगे चले गए और राहुल और कमलेश उनके पीछे चले गए। रात करीब 10/11 बजे राहुल और कमलेश धरमपुर पहुंचे और अंकुश को फोन किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर राहुल व कमलेश ने उनकी तलाश शुरू कर दी। तभी उन्हें उनकी कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। ललित और दलीप कार की पिछली सीट पर फंसे हुए थे और ग्रामीण वहां एकत्र थे और उन्होंने ललित और दलीप को कार से बाहर आने में मदद की और उन्हें सड़क तक लाया और उसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएच ठियोग ले आए। लेकिन बाद में अंकुश और अभिषेक घटनास्थल के पास मृत पाए गए। कार अंकुश पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी गांव शोशनी कियार्तू चला रहा था। यह दुर्घटना अंकुश शर्मा की तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133