ChambaMandi

गहरी खाई में गिरी कार, उपप्रधान सहित 2 की मौत, एक घायल

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी 


चंबा। जिले में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में उपप्रधान सहित 2 की मौत हो गई। एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा हुआ है। चकोली- कंधवारा-हिमगिरि मार्ग पर खड़जोता पंचायत के लाहरा के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत और एक घायल हुआ है। मृतकों की पहचान नागेश पुत्र वंसू राम गांव सियूल डा. लाहरा तहसील सलूणी, जिला चंबा और चतरो राम पुत्र चुनी लाल गांव लाहरा तहसील सलूणी, जिला के रूप में हुई है। जबकि दुर्घटना में कुलदीप पुत्र भागमल गांव ढल्ला जिला चंबा घायल हो गया।कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर किहार अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल को अस्पातल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133