HaryanaPOLITICS

हरियाणा में विभागों का बंटवारा, सीएम नायब सिंह सैनी के पास गृह और वित्त विभाग

Haryana Government Ministers:   हरियाणा में नए सरकार के गठन के बाद मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। रविवार देर रात मंत्रिमंडल के सदस्यों को उनके विभागों की जिम्मेदारी दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त, और अन्य प्रमुख विभाग अपने पास ही रखे हैं, जबकि कुछ अन्य महत्वपूर्ण विभाग राज्य के मंत्रियों को सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी एवं कराधान, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क, प्रशासनिक न्याय, सामान्य प्रशासन, हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी, लॉ एंड लेजिस्लेटिव, पर्सोनल एंड ट्रेनिंग जैसे अहम विभाग हैं।

अनिल विज, जो पिछली सरकार में गृह मंत्री थे, उन्हें इस बार ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग दिया गया है। गृह विभाग इस बार मुख्यमंत्री सैनी ने अपने पास रखा है।

अन्य प्रमुख मंत्रियों को सौंपे गए विभागों में कृष्णलाल पंवार को विकास एवं पंचायत और खनन विभाग मिला है, जबकि राव नरबीर सिंह को उद्योग, पर्यावरण और वन्य प्राणी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

महिपाल ढांडा को शिक्षा, आर्काइव और संसदीय कार्य सौंपे गए हैं, और विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और सिविल एविएशन विभाग दिए गए हैं।

नीचे पूरी सूची दी गई है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है:

  1. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी एवं कराधान, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क, सीआईडी।
  2. अनिल विज: ऊर्जा, परिवहन और श्रम।
  3. कृष्णलाल पंवार: विकास एवं पंचायत, खनन।
  4. राव नरबीर सिंह: उद्योग, पर्यावरण, वन्य प्राणी, विदेश सहयोग, सैनिक और अर्द्धसैनिक कल्याण।
  5. महिपाल ढांडा: शिक्षा, आर्काइव, संसदीय कार्य।
  6. विपुल गोयल: राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय, सिविल एविएशन।
  7. अरविंद शर्मा: सहकारिता, जेल, इलेक्शन, पर्यटन।
  8. श्याम सिंह राणा: कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन।
  9. रणबीर गंगवा: जनस्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी।
  10. कृष्ण बेदी: सामाजिक न्याय, हॉस्पिटिलिटी, आर्किटेक्चर।
  11. श्रुति चौधरी: महिला एवं बाल विकास, सिंचाई।
  12. आरती राव: स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन, आयुष।
  13. राजेश नागर: खाद्य एवं आपूर्ति, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी (स्वतंत्र प्रभार)।
  14. गौरव गौत्तम: स्पोर्ट्स, यूथ एंपावरमेंट, एंटरप्रिन्योरशिप (स्वतंत्र प्रभार)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *