Local NewsNATIONALPOLITICS

भाजपा ने दो सीटों पर पत्‍ते खोले: अनुराग हमीरपुर और सुरेश शिमला संसदीय सीट से लड़ेंगे चुनाव

 

हाइलाइट्स

  • भाजपा ने पुराने चेहरों पर खेला दांव, कांगड़ा और मंडी को लेकर उलझन
  • कांग्रेस अभी एक भी सीट पर प्रत्‍याशी तय नहीं कर सकी

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


सुबाथू, कपिल । लोकसभा की चार में से दो सीटों के पत्‍ते भाजपा ने खोल दिए हैं। वहीं, कांग्रेस अभी एक भी सीट पर प्रत्‍याशी तय नहीं कर सकी है। भाजपा ने पुराने चेहरों पर दाव खेलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हमीरपुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप चुनावी मैदान में उतारा है। मंडी और कांगड़ा संसदीय सीट में भाजपा उलझन में है।

शिमला की एससी सीट पर सुरेश कश्‍यप को फि‍र मौका


शिमला की एससी सीट पर सुरेश कुमार कश्यप को दोबारा मौकाहिमाचल की राजधानी शिमला के तहत आने वाला संसदीय क्षेत्र शिमला का राजनीति में काफी खास महत्व है। सत्ता के केंद्र में रहने वाले इस संसदीय क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। वहीं, इस सीट पर अधिकतर समय कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा है। लेकिन, साल 2019 में बीजेपी के उम्मीदवार रहे सुरेश कुमार कश्यप ने भारी बहुमत हासिल कर कांग्रेस के धनी राम शाण्डिल को मात दी थी। शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत भी 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। शिमला से एससी सीट पर सुरेश कुमार कश्यप पर बीजेपी ने दोबारा दांव खेला है।

सियासी सफर


  • सुरेश कश्‍यप ने राजनैतिक सफर बतौर बीडीसी सदस्य शुरू किया था। वह वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनकर आए। 2017 में वह दूसरी बार फिर इसी विस क्षेत्र से विधायक बने।
  • 2019 में लोकसभा के लिए चुना गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश कश्यप को शिमला ससदीय क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है।
  • 23 मार्च, 1971 को सिरमौर जिले के पपलाहन में जन्मे सांसद सुरेश कश्यप वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एवं कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाधारक हैं। उनके पास बीएड की डिग्री भी है।

 

हमीरपुर से फिर अनुराग ठाकुर पर दांव


साल 2019 में हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर को उतारा था उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को भारी बहुमत हासिल कर मात दी थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में हमीरपुर सीट काफी महत्व रखती है।

सियासी सफर


  • अनुराग सिंह ठाकुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चौथी बार संसद सदस्य (लोकसभा/निचले सदन) हैं। उन्होंने पहले वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (31 मई 2019 से 7 जुलाई 2021) के रूप में कार्य किया।
  • संसद के भीतर उन्होंने आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 16वीं लोकसभा के दौरान, उन्हें लोकसभा के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया, और वह यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए। उन्होंने डब्ल्यूटीओ की संसदीय समिति और संचालन समिति में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • 2016 में, उन्हें 124 सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट के पद पर प्रादेशिक सेना में एक नियमित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जिससे वह नियमित अधिकारी के रूप में शामिल होने वाले पहले सेवारत भाजपा सांसद बन गए। उन्हें 2021 में कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था।
  • वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो- भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भाजपा में लगातार तीन बार नियुक्त होने वाले एकमात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
  • 2019 में, उन्हें सांसद रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चैंपियंस ऑफ चेंज 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्व आर्थिक मंच और ग्लोबल फंड द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में मान्यता प्राप्तरी ठाकुर ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की श्रेणी में अपना ग्लोबल चैंपियन बनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u277146551/domains/posthimachal.com/public_html/wp-includes/functions.wp-scripts.php on line 133